Site icon

राजनांदगांव : कार्यकर्ताओं को सेवा संकल्प यात्रा के लिए सौंपी जिम्मेदारी…

final logo copy

राजनांदगांव | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा के सेवा संकल्प यात्रा को लेकर वार्ड क्रमांक 45 में तैयारी शुरू हो गई है। शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें वार्ड में होने वाले सेवा एवं जनहित के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाने, महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं उनके प्रतिमा स्थलों की साफ-सफाई करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह तथा अशोक निर्मलकर, वार्ड 45 पार्षद दुरेंद्र साहू, वार्ड 44 पार्षद सेवक उइके, पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद साहू, बूथ अध्यक्ष ढलेश वैष्णव, आरती पवार, खेम साहू, आशीष सिन्हा, नरोत्तम कोचरे आदि मौजूद थे।

Exit mobile version