कस्बे के राजकीय प्राथमिक स्कूल आसनकी ढाणी में सोमवार से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता में 190 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। सुबह 8 : 30 बजे आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीईईओ घनश्याम मीना, नारकोटिक्स अधिकारी धर्मसिंह मीना, पूर्व उपप्रधान इंद्रा जोशी, नेतराम मीना सहित अन्य अतिथियों ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
प्रतियोगिता संयोजक बन्नालाल सैनी ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी , टेनिसबाल, खो खो, फुटबाल, वॉलीबाल, रस्साकसी सहित 20 प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा जिसमें 25 टीमों सहित 190 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। सुबह मालियों की ढाणी व गोला का बास के बीच खेले गए मैच में गोला का बास की टीम ने मालियों की ढाणी की टीम को हराकर 4 अंक से जीत दर्ज की।

