Site icon

राजनांदगांव : हमारे लिए जिसने किया,हमने उसके लिए‎क्या किया, दिल से क्षमा मांगे-समयप्रभ जी …

राजनांदगांव : हमारे लिए जिसने किया,हमने उसके लिए‎क्या किया, दिल से क्षमा मांगे-समयप्रभ जी …

राजनांदगांव : हमारे लिए जिसने किया,हमने उसके लिए‎क्या किया, दिल से क्षमा मांगे-समयप्रभ जी …

जैन बगीचे में चातुर्मासिक प्रवचन

‎राजनांदगांव । ” मिच्छामी दुक्कडम कहते हैं किंतु यह सोचिए कि क्या हम दिल से क्षमा मांगते हैं! हम लाखों रुपए अपने शौक के लिए खर्च कर देते हैं किंतु हमारे लिए जो करता है, हम उसके लिए क्या करते हैं यहां तक कि हम वेतन भी ठीक से उसे नहीं देते है !” उक्त उदगार खरतर गच्छाधिपति मणिप्रभ सागर जी के सुशिष्य समयप्रभ सागर जी ने आज जैन बगीचा स्थित नये हाल में संवत्सरी पर्व के अवसर पर अपने नियमित प्रवचन में व्यक्त किए।

‎मुनि ने कहा कि आपको खम्मत खामना करने के लिए करने के लिए सर झुकाना पड़ेगा और दिल से माफी मांगनी होगी। हम माफी ऐसे मांगते हैं कि जैसे हमने अपना कर्तव्य निभा दिया है। सामने वाला चाहे तो माफी दे या ना दे! कर्तव्य मानकर खम्मत खामना मत करो बल्कि पूरे दिल से क्षमा मांगो ताकि सामने वाला भी आपको दिल से क्षमा कर सके। जो व्यक्ति उचित समय पर उचित कार्यकर्ता है, वही सही व्यक्ति है। सपने देखना अच्छी बात है लेकिन उसे पूरा करने के लिए कुछ तो पुरुषार्थ तो करना ही पड़ेगा। प्रतिदिन प्रतिक्रमण करना चाहिए।

आपको बाकी कामों के लिए समय मिल जाता हैं लेकिन प्रतिक्रमण के लिए समय नहीं मिलता!
‎आप समय निकले और प्रतिक्रमन करें। अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है। तो आपको गुरु की कृपा मिलती है, उसे तत्काल माने।
‎ मुनि ने कहा कि गलती एक बार होती है बार-बार नहीं।बार-बार की गलती अपराध है। आपकी सज्जनता हानिकारक नहीं है बल्कि आपकी सज्जनता दूसरों को भी प्रभावित करती है।औपचारिकतारिकता के फेर में मत पढ़ो और सच्चे दिल से माफी मांगो। उन्होंने कहा कि कई बार हमें कठोर होना पड़ता है परंतु इसके पीछे हमारा उद्देश्य आपका सुधार और आपकी आत्मा का उद्धार होता है।

‎ मुनि श्रेयांशप्रभ जी

‎ मुनि श्रेयांशप्रभ जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम साथ रहते हैं और इस बीच हमारे बीच दो -चार बातें हो जाती है। हम हर व्यक्ति से क्षमा मांगे खासकर उन लोगों से जो हमारे आसपास है। माफी मांगने के लिए कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा नहीं होता। हमने जिस बात के लिए क्षमा मांगी है कोशिश करें कि वह बात दोबारा ना हो। हमने जो किया है उसके लिए तो माफी अवश्य मांगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी विमल हाजरा ने दी

Exit mobile version