Site icon

राजनांदगांव : कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, आवेदक को मिली ऋण पुस्तिका

राजनांदगांव : कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, आवेदक को मिली ऋण पुस्तिका

राजनांदगांव : कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, आवेदक को मिली ऋण पुस्तिका

राजनांदगांव । कलेक्टर जनदर्शन में बजरंगपुर-नवागांव निवासी संजय कुमार साहू ने पृथक ऋण पुस्तिका नहीं मिलने की शिकायत प्रस्तुत की। कलेक्टर जितेन्द्र यादवने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित राजस्व अधिकारियों को तत्काल निराकरण कर ऋण पुस्तिका जारी करने के निर्देश दिए। निर्देश के पालन में राजस्व अमले ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और संजय कुमार साहू को ऋण पुस्तिका जारी कर प्रदान कर दी। आवेदक संजय कुमार साहू लगभग एक माह से ऋण पुस्तिका के लिए कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे। उन्होंने शीघ्र निराकरण के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को नागरिकों के राजस्व संबंधी प्रकरणों का समय-सीमा में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Exit mobile version