Site icon

राजनांदगांव : खराब कलाकृति से बिगड़ रही है गार्डन की सुंदरता …

राजनांदगांव : खराब कलाकृति से बिगड़ रही है गार्डन की सुंदरता …

राजनांदगांव : खराब कलाकृति से बिगड़ रही है गार्डन की सुंदरता …

राजनांदगांव | कलेक्ट्रेट परिसर के गार्डन में लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी कलाकृति अब खराब स्थिति में नजर आ रही है। कलाकृति के रखरखाव और मरम्मत पर ध्यान नहीं दिए जाने से गार्डन की सुंदरता प्रभावित हो रही है। कलेक्ट्रेट जैसे प्रमुख सरकारी परिसर में आने वाले लोगों के लिए परिसर की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण महत्वपूर्ण है। गार्डन में लगाई गई कलाकृति का उद्देश्य परिसर की खूबसूरती बढ़ाना है, लेकिन खराब स्थिति में रहने से इसका उलटा असर पड़ रहा है। आवश्यक मरम्मत और रंग-रोगन कराने की जरूरत है।

Exit mobile version