Site icon

राजनांदगांव : आपसी विवाद को शांत कराने गया युवक ही हुआ हिंसा का शिकार

logo Deep Jagriti

राजनांदगांव. जिले के चिचोला पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम उरई डबरी में मामला सामने आया है जहा दो पक्षों के आपसी विवाद को शांत कराने गया युवक ही हिंसा का शिकार हो गया।
ग्राम उरई डबरी में आरोपी राजपाल कंवर और एक निजी बस के कंडक्टर के बीच कहा सुनी चल रही थी जिसे शांत कराने हीराचंद गया था। कहा सुनी तो शांत हो गई पर आरोपी राजपाल ने अपना गुस्सा हीराचंद पर निकाल दिया और पीड़ित के गले पर धार दार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद पीड़ित को ग्रामीणों ने अस्पताल लाया और उसका इलाज करवाया। वही पीड़ित ने चिचोला पुलिस चौकी पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। आरोपी राजपाल कंवर के खिलाफ पहले भी कई दर्ज मामले दर्ज हैं। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से फरार है जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही है।

Exit mobile version