Site icon

Rajnandgaon : स्वच्छ विद्यालय, स्वस्थ भविष्य का दिया संदेश …

Rajnandgaon : स्वच्छ विद्यालय, स्वस्थ भविष्य का दिया संदेश …

Rajnandgaon : स्वच्छ विद्यालय, स्वस्थ भविष्य का दिया संदेश …

डोंगरगांव | शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खपरीकला में स्वच्छता पखवाड़ा में 1 सितंबर से 15 सितंबर तक विविध जागरूकता व रचनात्मक गतिविधियां हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों व समुदाय में स्वच्छता, स्वास्थ्य, जल संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

स्वच्छता शपथ, हरित विद्यालय दिवस, सामुदायिक सहभागिता दिवस, हाथ धुलाई दिवस, स्वच्छता प्रतियोगिताएं, स्वच्छता कार्ययोजना दिवस तथा स्वच्छता विद्यालय प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों ने निबंध, चित्रकला, पोस्टर निर्माण, भाषण, स्लोगन लेखन एवं मॉडल प्रदर्शनी के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। ग्रामीणों, पालकों व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Exit mobile version