Site icon

Durg : आयुक्त ने सी एंड डी प्लांट, गौठान सहित विभिन्न स्थलों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Durg : आयुक्त ने सी एंड डी प्लांट, गौठान सहित विभिन्न स्थलों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Durg : आयुक्त ने सी एंड डी प्लांट, गौठान सहित विभिन्न स्थलों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मनीष त्रिपाठी पत्रकार

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह ने गुरुवार को जोन-1 नेहरू नगर क्षेत्र का सघन निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने तथा लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने नेहरू नगर स्थित एस एल आर एम सेंटर में निर्माणाधीन सी एंड डी प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए इसे जल्द से जल्द अंतिम रूप देने के निर्देश दिए, ताकि सॉलिड वेस्ट प्रबंधन का कार्य आसान हो और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। इसके पश्चात उन्होंने राधिका नगर स्थित स्लाटर हाउस में स्थापित मशीन का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आयुक्त ने बैकुण्ठधाम तालाब का निरीक्षण कर वहां स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर कार्यरत स्वच्छता दीदियों से मुलाकात कर उनके कार्यों की जानकारी ली तथा तालाब परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। सायं सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्ज्वलन किया जाना है, जिसकी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का भी उन्होंने मौके पर निरीक्षण किया।
इसी क्रम में आयुक्त ने कोसा नगर स्थित गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने, मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा एवं पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने गौठान में आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने पर भी जोर दिया। आयुक्त ने खेल परिसर का भी अवलोकन किया, उन्होंने स्विमिंग पूल, हॉर्स राइडिंग, स्केटिंग ट्रैक एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों को जल्द करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को खेल एवं अन्य गतिविधियों के लिए सुविधायुक्त परिसर उपलब्ध कराया जा सके।
निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, नितेश मेश्राम, सहायक अभियंता फत्तेलाल साहू, श्वेता वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उप अभियंता पुरुषोत्तम सिन्हा, रीमा जामुलकर, अशोक देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना एवं बीरेन्द्र बंजारे सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संलग्न-फोटो जनसम्पर्क अधिकारी

Exit mobile version