Site icon

राजनांदगांव : सरकार अगर रोजगार दे नहीं सकती तो रोजगार बंद भी ना करें – वरुण पांडे

WhatsApp Image 2021-09-08 at 19.39.22

राजनांदगांव. डीजे साउंड सिस्टम यूनियन के आग्रह पर बीजेपी युवा नेता वरुण पांडे कलेक्टर का घेराव करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता वरुण पांडे आज डीजे साउंड सिस्टम यूनियन के समर्थन में कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर डिप्टी कलेक्ट्रेट ऑफिस के समक्ष डीजे साउंड सिस्टम यूनियन के निम्न मांगों को सामने रखा और आग्रह किया की गणेश पर्व पर डीजे साउंड पर जो रोक लगी है उसे तत्काल प्रभाव से हटाया जाए जिससे रोजी रोटी चल सके वैसे भी करो ना काल के समय व्यापार बंद पड़ा हुआ है जिससे परिवार चलाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है.

छत्तीसगढ़ सरकार जिला प्रशासन अति शीघ्र रोक हटाए नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा इस दौरान डीजे साउंड सिस्टम यूनियन के प्रमुख अशोक सिंह राजपूत साकेत वैष्णव नवीन तिवारी रितेश शर्मा आदि लोग मौजूद थे

Exit mobile version