Site icon

CG : PM-AASHA ने दिया उपज का उचित मूल्य, किसान के चेहरे पर लौटी मुस्कान …

CG : PM-AASHA ने दिया उपज का उचित मूल्य, किसान के चेहरे पर लौटी मुस्कान …

CG : PM-AASHA ने दिया उपज का उचित मूल्य, किसान के चेहरे पर लौटी मुस्कान …

बेमेतरा l खेती में हाड़-तोड़ मेहनत के बाद भी जब उपज का सही दाम न मिले, तो किसान का निराश होना स्वाभाविक है। बेमेतरा जिले के साजा विकासखंड स्थित ग्राम अतरझोला के किसान रोहित सोनकर (पिता- रामगुलाम सोनकर) भी लंबे समय से इसी निराशा के भंवर में थे। दलहन और तिलहन की खेती करने वाले रोहित के लिए बाजार भाव का उतार-चढ़ाव एक बड़ी चुनौती थी, जिसके चलते उन्हें अक्सर अपनी मेहनत औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ती थी। लेकिन, श्प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) ने रोहित के जीवन में स्थायित्व और मुनाफे का एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

समर्थन मूल्य ने खत्म की बाजार की अनिश्चितता कृषि विभाग, जिला बेमेतरा के मार्गदर्शन में रोहित ने PM-AASHA योजना के तहत अपनी चने की फसल का पंजीयन कराया। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, उपार्जन केंद्र पर उनकी 60 क्विंटल चना फसल की खरीदी की गई। योजना के तहत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹5,875 प्रति क्विंटल की दर से उन्हें कुल ₹3,52,500 (तीन लाख बावन हजार पांच सौ रुपये) का सीधा और सुरक्षित भुगतान प्राप्त हुआ।

बदलाव: चिंता से मुक्त होकर अब विकास की ओर कदम

एकमुश्त और उचित मूल्य मिलने से रोहित की जिंदगी में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। पहले जो किसान अपनी फसल बेचने से पहले चिंतित रहता था, वह अब उत्साह से भरा हुआ है। इस सुनिश्चित आय ने रोहित को बाजार के अस्थिर भावों के जोखिम से पूरी तरह मुक्त कर दिया है।अब वे इस राशि का उपयोग अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ, आगामी फसल की बेहतर तैयारियों और कृषि आदानों (खाद, बीज आदि) की खरीद में कर रहे हैं। खेती में लौटे इस मुनाफे और विश्वास ने उन्हें प्रेरित किया है कि वे आगामी खरीफ और रबी सीजन में वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाएं और दलहन-तिलहन फसलों का रकबा और बढ़ाएं।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

अपनी उपज का सही दाम पाकर रोहित बेहद खुश हैं और इस ऐतिहासिक बदलाव के लिए केंद्र व राज्य सरकार की किसान-हितैषी नीतियों की सराहना कर रहे हैं। उन्होंने इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री के प्रति अपना गहरा आभार प्रकट किया है।

किसान रोहित सोनकर ने बताया कि “पहले अपनी फसल बेचते समय हमेशा उचित दाम मिलने की चिंता सताती रहती थी। लेकिन श्प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत मेरी फसल का समर्थन मूल्य पर उपार्जन होने से, मुझे अपनी उपज का एकदम सही और उचित मूल्य मिला। मैं इस लाभकारी योजना के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिनकी दूरगामी सोच से हम किसानों की मेहनत को सही मोल मिला है। इससे खेती में मेरा भरोसा कई गुना बढ़ गया है और अब मैं आने वाले समय में दलहन-तिलहन की खेती का रकबा बढ़ाने के लिए पूरी तरह उत्साहित हूं।”

मुख्य संदेश:

PM-AASHA योजना केवल फसलों की खरीदी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह किसान की मेहनत को उचित मूल्य देने, उसकी आय को सुरक्षित करने और खेती-किसानी के प्रति उसके विश्वास को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम बन गई है। रोहित सोनकर की यह सफलता जिले के अन्य किसानों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा है।

Exit mobile version