Site icon

राजनांदगांव : सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन 29 सितम्बर को

final-logo-copy.web

राजनांदगांव । समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) राजनांदगांव में 29 सितम्बर 2026 को एक दिवसीय राज्य स्तरीय सतत पुनर्वास शिक्षा (ऑफलाईन सीआरई) कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान (निमहर) सीहोर द्वारा एवं समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) राजनांदगांव के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। सीआरई का विषय शीघ्र हस्तक्षेप हेतु बहुविषयक दृष्टिकोण : विशेष शिक्षकों, थेरेपिस्ट और स्वास्यि देखभाल पेशेवरों की भूमिका है। यह सीआरई 6 बिंदु का है। जिसमें विशेष शिक्षक, वाक एवं वाणी थेरेपिस्ट, नैदानिक मनोविज्ञानिक, समुदाय आधारित पुनर्वास प्रोफेशनल्स सहित अन्य प्रतिभाग कर सकते है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ट्रेनिंग किट, रिफ्रेशमेंट सहित अन्य व्यवस्था निमहर द्वारा की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी सहायक प्राध्यापक राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान (निमहर) सीहोर राम कुमार नागर के मोबाईल नंबर 9993020321 एवं समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) राजनांदगांव  से प्राप्त की जा सकती है।

Exit mobile version