Site icon

राजनांदगांव : सीमेंट पोल लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया…

राजनांदगांव : सीमेंट पोल लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया…

राजनांदगांव : सीमेंट पोल लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया…

राजनांदगांव | रेवाडीह फरहद चौक के पास आम रास्ता को बंद कर सीमेंट पोल लगा दिया गया था, जिसे निगम की टीम ने पुलिस के सहयोग से हटाया। निगम अफसरों ने बताया कि रेवाडीह फरहद चौक निवासी शिक्षक रामसिंह ने आम सड़क की ऊंचाई दो फीट ऊंचा कर सीमेंट के दो पोल गड़ा दिए थे, जिससे आवागमन बाधित हो रही थी, जिसकी शिकायत क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी।

शिकायत के आधार पर संबंधित को अतिक्रमण हटाने समझाइश दी गई थी, नहीं हटाने पर नोटिस भी जारी किया गया था। नोटिस उपरांत भी आम रास्ता से अतिक्रमण नहीं हटाने पर शनिवार को निगम की टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण हटा आवाजाही के लिए रास्ता खोला।

Exit mobile version