राजनांदगांव , शहर में विसर्जन झांकियों को लेकर तैयारी तेज हो गई है। 25 सितंबर की रात शहर में 30 से अधिक नयनाभिराम झांकियों की शृंखला निकलेगी। झांकियों में इस भी पौराणिक कथाओं को प्रमुख दिया जा रहा है। वहीं समसामयिक घटनाओं और छग के प्राकृतिक सौंदर्य भी झांकी का हिस्सा होंगे।
कुछ झांकियों में छत्तीसगढ़ी त्योहारों और आदिवासी संस्कृति को भी शामिल किया गया है। सभी झांकियों की तैयारी जारी है। वहीं कुछ झांकियां सीधे पड़ोसी राज्य से तैयार होकर पहुंचेंगी। खास बात यह है कि इस बार झांकियों को आधुनिक तकनीक और डिजिटल लाइटिंग से और आकर्षक बनाने की तैयारी की गई है। इसके अलावा झांकी में इस्तेमाल होने वाले प्रतिमाओं की फिनिशिंग पर भी फोकस किया जा रहा है। ताकि झांकी में मौजूद पात्र अधिक जीवंत और आकर्षक लगे।
इन प्रमुख समितियों की झांकी रहेंगी आकर्षक: शहर की सबसे पुरानी समितियों में एक नवरतन मंडल, बस स्टैंड समिति, सिद्धी विनायक मंडल, सुमति मंडल, बाल समाज समिति सहित करीब 33 समितियां विसर्जन झांकियों की तैयारी में लगी हुई है। ज्यादातर समितियां अपने विषयों को गोपनीय रखा है। लेकिन इनसे जुड़े सूत्रों ने बताया कि पौराणिक कथाओं, कृष्ण लीला और देव असुर संग्राम जैसे विषयों पर झांकी तैयारी की जा रही है।

