Site icon

मोहला : स्मार्ट ग्राम मॉडल डिजिटल विलेज के तहत डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यशाला आयोजित

मोहला : स्मार्ट ग्राम मॉडल डिजिटल विलेज के तहत डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यशाला आयोजित

मोहला : स्मार्ट ग्राम मॉडल डिजिटल विलेज के तहत डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यशाला आयोजित

– डिजिटल एवं वित्तीय सेवाओं के उपयोग,व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी की गोपनीयता तथा संदिग्ध लिंक एवं कॉल से सावधान रहने की दी गई जानकारी

      मोहला,। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत शासन की योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिसके तहत नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के चिल्हाटी, मोहला एवं मानपुर में स्मार्ट ग्राम मॉडल डिजिटल विलेज पहल के तहत डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मोहला में विद्यार्थियों, युवाओं एवं स्व-सहायता समूहों के सदस्यों के लिए डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
          कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर तनुजा सलाम एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को डिजिटल सेवाओं, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन, बैंकिंग सुविधाओं तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और ग्राम स्तर पर डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना रहा। कार्यशाला में एलडीएम दलजीत गुप्ता ने बैंकिंग एवं वित्तीय साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। आरसेटी निदेशक खोब्रागड़े ने वित्तीय जागरूकता तथा विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग के संबंध में मार्गदर्शन दिया। वहीं माइक्रोसेव कंसल्टिंग के खागेंद्र कुमार ने डिजिटल सेवाओं के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन लेन-देन में सावधानियों तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
            कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल एवं वित्तीय सेवाओं के उपयोग से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने, संदिग्ध लिंक एवं कॉल से सावधान रहने तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाने के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यशाला के संपूर्ण आयोजन, समन्वय  आकांक्षी ब्लॉक फेलो सविता साहू द्वारा किया गया। स्मार्ट ग्राम मॉडल डिजिटल विलेज पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल एवं वित्तीय रूप से जागरूक समुदाय का निर्माण करना है, ताकि नागरिक आधुनिक डिजिटल सेवाओं और बैंकिंग सुविधाओं का सुरक्षित, सुगम एवं प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकें।

Exit mobile version