Site icon

राजनांदगांव : कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 5 बेड की केयर यूनिट तैयार ; दवाएं भी पहुंचीं…

राजनांदगांव : कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 5 बेड की केयर यूनिट तैयार ; दवाएं भी पहुंचीं…

राजनांदगांव : कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 5 बेड की केयर यूनिट तैयार ; दवाएं भी पहुंचीं…

राजनांदगांव , जिला अस्पताल में पांच बेड की कैंसर केयर यूनिट तैयार होने के बाद दवाएं पहुंच चुकी है। कैंसर के मरीजों को कीमोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। कीमोथेरेपी का प्रशिक्षण लेकर लौटे डॉक्टर सेवा देंगे। मरीजों को इलाज और कीमतों थैरेपी कराने दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आईसीसीयू के पास 5 बेड के इस यूनिट खोली गई जिसका इसी माह शुभारंभ होगा। यह जिले के कैंसर मरीजों को राहत देने वाली खबर है। इसकी मंजूरी मिलने के बाद दवाओं नहीं आने से देरी हुई लेकिन अब दवाएं पहुंची चुकी है।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद ने बताया जिला अस्पताल के चार डॉक्टरों ने रायपुर से कीमो थैरेपी का प्रशिक्षण लिया है। वहीं डॉक्टर्स कीमतों थैरेपी करेंगे। कैंसर के मरीज घर बैठे डॉक्टरों से कीमतों थैरपी, कैंसर के इलाज, दवा, इंजेक्शन, कैंसर के मरीजों को कब क्या करना है क्या नहीं, सेहत का ध्यान कैसे रखना है इसकी फोन पर जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। कैंसर से संबधित दवाएं पहुंच चुकी है। संभवत: सप्ताहभर के भीतर पांच बेड के कैंसर यूनिट का शुभारंभ किया जाएगा। अब मरीजों को दवाएं भी दी जाएगी।

इस यूनिट में इन प्रशिक्षित डॉक्टरों की लगेगी ड्यूटी जिला अस्पताल की कैंसर यूनिट में यूएस चंद्रवंशी, डॉ. खुमान मंडावी, डॉ. राजकुमार पासी, डॉ. अभिनव पंचारी, डॉ. चंद्रकांत उर्वशा, महिमा झा, थालेश्वरी मरावी, सीमा साहू, कविता मंडावी सेवा देगी। यह मेडिसिन, निश्चेतना, चिकित्सा अधिकारी, आईसीसीयू प्रभारी और स्टाफ नर्सेज शामिल है। उन्होंने इसका प्रशिक्षण लिया है। मेडिकल कॉलेज में कीमोथेरेपी शुरू हुई थी। डॉ. चैतन्य साहू के आगे की पढ़ाई करने इस्तीफा सौंपने के बाद कीमोथेरेपी नहीं हो रही। लेकिन अनुबंध नहीं हो सका। यहां कीमो थैरेपी नहीं मिल रहा है।

Exit mobile version