राजनांदगांव| म्युनिसिपल स्कूल की पार्किंग में कचरा जमा होने से यहां आने-जाने वालों को परेशानी हो रही है। परिसर में पड़े कचरे से गंदगी के साथ दुर्गंध और आवारा पशुओं की समस्या बढ़ सकती है।
इससे पहले भी म्युनिसिपल स्कूल मैदान के आसपास कचरा पहुंचने और सफाई की जरूरत का मामला सामने आ चुका है। स्कूल जैसे सार्वजनिक परिसर के आसपास नियमित सफाई जरूरी है।

