बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक हसिया से अपनी गर्दन को काटकर पूरे गांव में घुमते रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला सनौद थाना क्षेत्र के बेलोदी गांव का है। घायल युवक की पहचान नरेंद्र रावटे, पिता बालचन्द रावटे, निवासी भेड़ियानवागांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक सुबह अपने घर से निकला था और इसके बाद दूसरे गांव बेलोदी पहुंचा, जहां उसने हसिए से खुद का गला काट लिया और खून से लथपथ पूरे गांव में घूमता रहा। घटना की सूचना मिलते ही हल्दी चौकी प्रभारी लता तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के अनुसार नरेंद्र पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था और कह रहा था कि कोई उसे मारने आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
CG : हसिए से खुद को घायल कर खून से लथपथ गांव में घूमता रहा युवक, कही यह बात …

CG : हसिए से खुद को घायल कर खून से लथपथ गांव में घूमता रहा युवक, कही यह बात …
