Site icon

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री बने षनुध मिश्रा

2d7e46a6-250a-47af-9ce1-65b574dcec71

राजनांदगांव । विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 2021-22 हेतु नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें नगर के महत्वपूर्ण दायित्व नगर मंत्री का दायित्व षनुध मिश्रा को सौंपा गया वे स्कूली जीवन से ही अभाविप के सक्रिय कार्यकर्ता रहे एवं उनके द्वारा आओ लगाये वृक्ष अभियान, पर्यावरण जनजागरूकता अभियान, जल संरक्षण अभियान, नशामुक्ति अभियान एवं वृक्षो की कटाई को रोक लगाने हेतु अभियान चलाये जा रहे है। एवं पूर्व में छात्रसंघ चुनाव में भी निर्वाचित है संगठन के प्रति निष्ठा एवं सक्रियता को देखते हुए उन्हे नगर मंत्री बनाया गया, कार्यकर्ताओ में उत्साह का महौल नगर मंत्री बनने पर नगर के प्रबुध व्यक्तियों समाज सेवियो एवं अभाविप के कार्यकर्ता शैलेष सिन्हा, अनिल निषाद, आकाश तिवारी, मोनेश प्रजापति, वेदप्रकाश नेताम, धनेष सिन्हा, संजय सलाम, राजा श्रीवास,आशिष वर्मा अमन सोनकर ने बधाई दी।

Exit mobile version