Site icon

राजनांदगांव : चार जिलों के किसानों ने 1631 करोड़ का कर्ज लेकर खेती पर लगाया दांव…

राजनांदगांव : चार जिलों के किसानों ने 1631 करोड़ का कर्ज लेकर खेती पर लगाया दांव…

राजनांदगांव : चार जिलों के किसानों ने 1631 करोड़ का कर्ज लेकर खेती पर लगाया दांव…

राजनांदगांव , चार जिले के 2 लाख 67 हजार किसानों ने किसानी करने अब तक 1631 करोड़ का कर्ज लिया है। किसानों को इस बार 1820 करोड़ रुपए कर्ज वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके मुकाबले अब तक 90 फीसदी कर्ज वितरण किया गया। इसमें नकद ऋण 106.57 प्रतिशत तक पहुंचा, वहीं वस्तु ऋण 50.11 प्रतिशत रहा। किसानों ने नगदी ऋण में ज्यादा रुचि दिखाई है। इस बार बेहतर मानसून होने से किसानों ने खेती पर बड़ा दांव खेला और धान के बंपर उत्पादन की आस लगी हुई है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से मिली जानकारी अनुसार नकद ऋण का वितरण लक्ष्य से आगे निकल गया, लेकिन वस्तु ऋण की पूर्ति 50 प्रतिशत हो सका। जिलेवार आंकड़ों में राजनांदगांव में 57,000 लाख लक्ष्य के मुकाबले 49198.10 लाख का वितरण हुआ है। यहां नकद ऋण लक्ष्य से थोड़ा ज्यादा 100.09 प्रतिशत रहा। जबकि वस्तु ऋण 54.16 प्रतिशत रहा। मोहला में 16,000 लाख के लक्ष्य के विरुद्ध 13706.73 लाख, खैरागढ़ में 39000 लाख के विरुद्ध 33926.58 लाख और कबीरधाम में 70000 लाख के विरुद्ध 66275.20 लाख रुपए का ऋण वितरण हुआ है। इधर फसल को बचाने दवाओं का छिड़काव चल रहा है।

पिछले साल से 160 करोड़ ज्यादा का ऋण वितरण पिछले वर्ष इसी अवधि में 147045.28 लाख रुपए यानी 1470.45 करोड़ रुपए का ऋण वितरित हुआ था। इस साल अब तक 163106.61 लाख रुपए का वितरण हुआ है। पिछले साल की समान अवधि की तुलना में करीब 160.61 करोड़ रुपए ज्यादा ऋण वितरण हुआ है। वहीं ऋण पाने वाले किसानों की संख्या भी पिछले साल के 264862 से बढ़कर इस साल 267033 हो चुकी है। खेतों में धान की फसल में माहू और तना छेदक का प्रकोप है।

Exit mobile version