Site icon

रायपुर : नंदकुमार बघेल को मिली जमानत

10_09_2021-nandkumar_baghel_cg

रायपुर, 10 सितंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को शुक्रवार को जमानत मिल गई है। आज ही रिहा हो जाएंगे।
बघेल ने यूपी में ब्राम्हणों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
सोशल मीडिया में नंदकुमार बघेल का बयान वायरल होने के बाद ब्राम्हण समाज में नाराजगी रही, और इसके खिलाफ दीनदयाल उपाध्याय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 505 और 153 (क) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने नंदकुमार बघेल को यूपी से गिरफ्तार कर यहां लेकर यहां पहुंची थी, और जज जनक कुमार हिडको के कोर्ट में पेश किया। बताया गया कि नंदकुमार बघेल की तरफ से जमानत के लिए आवेदन नहीं किया गया था। उन्होंने जमानत लेने से मना कर दिया था, लेकिन आज उन्होंने जमानत आवेदन किया और उन्हें जमानत मिल गई।

Exit mobile version