राजनांदगांव | कलेक्ट्रेट, तहसील और अन्य सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने वाली सड़कों की हालत खराब है। कई हिस्सों में सड़क का डामरीकरण नहीं होने से बारिश के दौरान कीचड़ और पानी भर जाता है। बारिश थमने के बाद यही स्थान सूखने पर धूल की समस्या बढ़ा देते हैं।
इन मार्गों से रोज अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में आम लोग आवागमन करते हैं। इन सड़कों की स्थिति ठीक होना जरूरी है। निगम के पुराने मेन गेट के सामने पानी भरता है, नगर निवेश जाने वाली रोड में डामरीकरण नहीं हुआ, कंपोजिट कार्यालय के सामने बेतरतीब पार्किंग रहती है।

