राजनांदगांव | शहर की कई नालियों में गाद, कचरा और मलबा जमा होने से पानी की निकासी प्रभावित होने की समस्या सामने आती रहती है। कुछ पुरानी नालियों में सफाई के दौरान पूरी गहराई तक मलबा निकालना चुनौती बना हुआ है।
बारिश में नालियों की क्षमता कम होने पर पानी सड़क पर आने का खतरा बढ़ जाता है। एक पुराने नाले में मलबा जमा होने और ढाल व्यवस्थित नहीं होने से जल निकासी बाधित होने की शिकायत भी सामने आ चुकी है। इसमें गुरुद्वारा रोड, नालियों में मलबा और गंदगी देखी जा सकती है।

