Site icon

भूमि संबंधी प्रकरण में कलेक्टर ने लिया संज्ञान, जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित

final logo copy

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कलेक्टर विजय दयाराम के. के संज्ञान में ग्राम करहनी तहसील मरवाही स्थित भूमि से संबंधित प्रकरण आने पर उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय द्वारा जांच आदेश जारी कर तीन सदस्यीय अधिकारियों की टीम गठित की गई है। प्रकरण ग्राम करहनी स्थित खसरा नंबर 12/20 की भूमि से संबंधित है। उपलब्ध पुराने दस्तावेजों में उक्त भूमि जोहरी बाई के नाम दर्ज होना बताया गया है। दस्तावेजों के अनुसार जोहरी बाई के निधन का वर्ष 2010 होना उल्लेखित है। वहीं, उक्त भूमि के संबंध में 16 अप्रैल 2026 को अविनाश एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा प्रस्तुत आवेदन तथा बाद की कार्यवाही में नाम संबंधी स्थिति को लेकर जांच की आवश्यकता सामने आई है। 


      प्रकरण की वास्तविक स्थिति एवं राजस्व अभिलेखों में दर्ज तथ्यों की विस्तृत जांच के लिए कलेक्टर विजय दयाराम के द्वारा अपर कलेक्टर डी.आर. डाहिरे को जांच दल प्रभारी तथा डिप्टी कलेक्टर विक्रांत अंचल एवं राजस्व निरीक्षक संजय तिवारी को सदस्य नियुक्त किया गया है। जांच दल को प्रकरण की विस्तृत जांच कर 10 दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर के इस त्वरित निर्णय से प्रकरण में उपलब्ध राजस्व अभिलेखों, दस्तावेजों एवं संबंधित तथ्यों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ हो गई है।

Exit mobile version