Site icon

राजनांदगांव : आज से 1 अक्टूबर तक चलेगा मेगा स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा लाभ…

राजनांदगांव : आज से 1 अक्टूबर तक चलेगा मेगा स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा लाभ...

राजनांदगांव : आज से 1 अक्टूबर तक चलेगा मेगा स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा लाभ...

राजनांदगांव | सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक विकासखंडों में मेगा स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर लगाएगा। शिविर रोज सुबह 9 बजे से शुरू होगा। 25 सितंबर को नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में शिविर होगा। 28 सितंबर को जनपद पंचायत भवन छुरिया में आयोजन होगा। 29 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुमका में शिविर लगेगा।

1 अक्टूबर को नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ में शिविर होगा। शिविर में मेडिसीन, स्त्रीरोग, अस्थि रोग, नाक-कान-गला, नेत्र रोग, मनोरोग के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे। रक्तदान के लिए ब्लड बैंक की टीम भी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से शिविर में पहुंचने की अपील की।

Exit mobile version