Site icon

चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में जमीनी स्तर पर सुविधाओं का अभाव

IMG-20260929-WA0049

मनीष कुमार त्रिपाठी-दुर्ग जिला ब्यूरो चीफ

भिलाई नगर. चंद्राकर मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के सरकारी अधिग्रहण को पांच साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी भी मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी हुई है।

शहर के कुरुद और गांव के कचांदुर से कॉलेज को जोड़ने वाली दोहरी सड़कों का जाल अब तक नहीं बिछ पाया है। अभी तक केवल परिसर के अंदर की सड़क ही बन सकी है।

बारिश में और बढ़ जाती है परेशानी

बारिश के दिनों में कॉलेज जाने वाली सड़कों पर पानी भरा रहता है। सड़कें कच्ची और गड्ढों वाली होने से जलभराव हो जाता है, जिससे कॉलेज आने-जाने वाले छात्रों और मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

जानकारी के अनुसार लोगों को नियमित पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जरूरत है। सड़क अच्छी न होने से बसें अभी केवल आधिकारिक दबाव में दो-चार दिन ही चलती हैं, फिर अनिश्चित काल के लिए बंद हो जाती हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर अच्छी रोशनी की व्यवस्था होने पर ही रात में इलाज पाना आसान हो पाएगा। फिलहाल अंधेरा और खराब सड़क के कारण रात में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

छात्रों और स्थानीय लोगों ने शासन से मांग की है कि जल्द से जल्द दोनों तरफ से डबल रोड, नाली और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए, ताकि मेडिकल कॉलेज का लाभ आम जनता तक सुचारू रूप से पहुंच सके??

Exit mobile version