Site icon

CG : सेवा की कहानी: जब मिला कारोबार शुरू करने का सहारा, सीमा ने मेहनत से बदल दी जिंदगी की राह …

CG : सेवा की कहानी: जब मिला कारोबार शुरू करने का सहारा, सीमा ने मेहनत से बदल दी जिंदगी की राह …

CG : सेवा की कहानी: जब मिला कारोबार शुरू करने का सहारा, सीमा ने मेहनत से बदल दी जिंदगी की राह …

रायगढ़। आर्थिक परिस्थितियां कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, सही समय पर मिला सहयोग और आगे बढ़ने का अवसर जिंदगी की दिशा बदल सकता है। रायगढ़ की सीमा चौहान ने भी मिले ऐसे ही अवसर को मेहनत के साथ आत्मनिर्भरता की राह में बदला है। महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला कोष सक्षम योजना के तहत मिले 1 लाख 20 हजार रुपये के ऋण से उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया और आज इसी कारोबार के माध्यम से परिवार की जिम्मेदारियां स्वयं संभाल रही हैं। सीमा को आंगनबाड़ी के माध्यम से महिला कोष सक्षम योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत संकटग्रस्त महिलाओं को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए आसान किस्तों पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

योजना का लाभ मिलने के बाद सीमा ने ऋण राशि का उपयोग अपनी दुकान शुरू करने में किया। आज सीमा चौहान नियमित रूप से अपनी दुकान का संचालन कर रही हैं। व्यवसाय से होने वाली आमदनी से वे परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ अपने दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठा रही हैं। साथ ही ऋण की किस्त भी नियमित रूप से जमा कर रही हैं। कारोबार बढ़ने के साथ उनके लिए अपनी जरूरतों और परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करना पहले की तुलना में आसान हुआ है। सीमा चौहान बताती हैं कि महिला कोष सक्षम योजना से मिला ऋण उनके लिए नई शुरुआत का माध्यम बना। व्यवसाय शुरू करने के बाद उन्हें अपने परिवार की जिम्मेदारियां खुद संभालने का भरोसा मिला। वे कहती हैं कि नियमित मेहनत से अब दुकान की आमदनी से बच्चों की पढ़ाई और घर की जरूरतें पूरी कर पा रही हैं। सीमा की कहानी उस बदलाव को सामने लाती है, जहां आर्थिक सहायता से मिले अवसर को मेहनत ने स्थायी स्वरोजगार में बदल दिया।

Exit mobile version