मनीष त्रिपाठी पत्रकार
दुर्ग, / छत्तीसगढ़ शासन के संचालनालय सैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों के लिए सहायक श्रेणी-3 के तीन पदों पर भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती की जाएगी। इन पदों पर राज्य के पात्र लिपिकीय वर्ग के भूतपूर्व सैनिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सैनिक कल्याण संचालनालय के तृतीय श्रेणी (अराजपत्रित) भर्ती नियम, 2024 के तहत की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने नजदीकी जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक एवं पात्र भूतपूर्व सैनिक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर संबंधित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में 12 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं।
सहायक श्रेणी-3 के पद के लिए अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ के सैन्य सेवा वर्ग का लिपिकीय श्रेणी का भूतपूर्व सैनिक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही राज्य या केंद्र शासन से मान्यता प्राप्त मंडल से हायर सेकेंडरी (10$2) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वैकल्पिक रूप से पुरानी हायर सेकेंडरी परीक्षा के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर के प्रथम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री ऑपरेटर या प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा अथवा प्रमाण पत्र होना चाहिए। आवेदक की आयु 52 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा चिकित्सा श्रेणी SHAPE-1 में होना अनिवार्य है।

