मनीष त्रिपाठी पत्रकार
दुर्ग, / छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है। शासन के निर्देशानुसार दुर्ग जिले की सभी प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानों में 01 अक्टूबर 2026 से मदिरा खरीदने के लिए नगद भुगतान पूरी तरह बंद किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो ने बताया कि शासन के जारी निर्देश के अनुसार अब ग्राहकों को प्रीमियम मदिरा दुकान से शराब खरीदने के लिए केवल डिजिटल (ऑनलाईन) माध्यम से ही भुगतान करना होगा।

