Site icon

CG : स्वास्थ्य शिविर में 282 ग्रामीणों की हुई जांच, निःशुल्क दवाओं के साथ विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का मिला लाभ …

CG : स्वास्थ्य शिविर में 282 ग्रामीणों की हुई जांच, निःशुल्क दवाओं के साथ विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का मिला लाभ …

CG : स्वास्थ्य शिविर में 282 ग्रामीणों की हुई जांच, निःशुल्क दवाओं के साथ विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का मिला लाभ …

प्रतापपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रतापपुर क्षेत्र के खड़गवांकला पंचायत भवन में वृहद ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 282 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में जनपद सदस्य सुरेश चक्रधारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच अजय सिंह ने की। इस दौरान पंच कैलाश चक्रधारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान अभियान के विभिन्न विषयों के तहत ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के अंतर्गत एनसी जांच के साथ गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की स्क्रीनिंग की गई। वहीं आयुष्मान योजना से अब तक वंचित ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीयन कराया गया, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल सके। टीबी के संभावित मरीजों की पहचान के लिए जिला टीम द्वारा हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से जांच की गई। इसके अलावा शिविर में पहुंचे लोगों को जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को सस्ती दवाइयों की उपलब्धता और उनके उपयोग के संबंध में भी जानकारी दी गई।

शिविर का आयोजन कलेक्टर श्री एस. जेमिल के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं में बीएमओ डॉ. अजीत दीवान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बीपीएम सतीश श्रीवास्तव ने शिविर की व्यवस्थाओं एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली। स्वास्थ्य जांच के दौरान डॉ. प्रीतिलता सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ ग्रामीणों को उपलब्ध सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं और सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में राधेश्याम राजवाड़े, सज्जू राम, दामिनी, प्रेमकुमार और रामेश्वरी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सेवाएं प्रदान कीं। वहीं सीएचओ सोनी चक्रधारी, परमानीया, नादो तथा आयुष्मान पंजीयन कार्य के लिए गुलाब और मोहित उपस्थित रहे। ग्रामीणों को शिविर तक पहुंचाने में मितानिन कार्यक्रम की ब्लॉक समन्वयक पार्वती राजवाड़े, एमटी तारामनी तथा स्थानीय मितानिनों ने सहयोग किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को जांच, उपचार, दवा वितरण और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया।

Exit mobile version