Site icon

CG – मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी, 4 घंटे में प्रदेश के बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर सहित अन्य जिलों में भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना

WhatsApp Image 2021-09-13 at 21.53.29

रायपुर 13 सितंबर 2021। मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटो के दौरान इन जिलों में आकाशीय बिजली के साथ साथ जोरदार बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, उनमें बीजापुर, सकमा, बिलासपुर, बेमेतरा, मुंगेली, कबीरधाम, बलौदा बाजार, कोरबा, जांजगीर चांपा, रागगढ़, जशपुर सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर के नाम शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में इसी तरह से कई और जिलों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।
वहीं रायपुर में आज दोपहर बाद से ही लगातार तेज बारिश हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा हैं कि, रायपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग में इसी तरह से 14 सितंबर को भी तेज वर्षा होने की संभावना है।
अगले 4 घंटे में प्रदेश के कोरबा, जांजगीर, बिलासपुर, मुंगेली, पेंड्रा रोड, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद तथा इससे लगे जिलों में भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

Exit mobile version