Site icon

स्वच्छता ही सेवा–2026 के अंतर्गत जनभागीदारी से स्वच्छता अभियान को मिलेगा व्यापक विस्तार

CG: Another murder incident in Mandir

मनीष त्रिपाठी-दुर्ग जिला ब्यूरो चीफ


कलेक्टर दुर्ग श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं बजरंग दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग के कुशल नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ का आयोजन पूरे जिले के 381 ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का आयोजन 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित थीम “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” के साथ किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता, सामूहिक सहभागिता एवं नागरिकों में स्वच्छता के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना है।
अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता लक्षित इकाइयों (CTUs) का चिन्हांकन एवं रूपांतरण, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, विद्यार्थियों एवं युवाओं की सहभागिता, सफाईमित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर तथा स्वच्छता से समृद्धि से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करने और स्वच्छ एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्रोत स्तर पर चार प्रकार का पृथक्करण
अभियान के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ घरों एवं संस्थानों में स्रोत स्तर पर चार प्रकार के अपशिष्ट पृथक्करण को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अंतर्गत गीला कचरा, सूखा कचरा, सैनिटरी अपशिष्ट तथा विशेष देखभाल वाले अपशिष्ट के उचित पृथक्करण, संग्रहण एवं निस्तारण पर जागरूकता गतिविधियां संचालित किया जा रहा है।
नागरिकों को घरेलू कम्पोस्टिंग, पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण (Reduce, Reuse, Recycle) तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं टिकाऊ जीवनशैली को बढ़ावा देना अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
विद्यार्थियों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी
स्वच्छ पाठशाला–युवा फॉर स्वच्छता के अंतर्गत विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में स्वच्छता जागरूकता, स्वच्छता ज्ञान यात्रा, जल संचय संवाद, पोस्टर निर्माण, स्लोगन लेखन एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थियों और युवाओं को स्वच्छता, जल संरक्षण एवं अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जिम्मेदार नागरिक के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।
सफाईमित्रों एवं स्वच्छाग्रहियों की सुरक्षा और सम्मान
अभियान के अंतर्गत सफाईमित्रों एवं स्वच्छाग्रहियों के लिए स्वास्थ्य जांच, सुरक्षा उपकरण (PPE किट) का वितरण तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु शिविर आयोजित किया जा रहा है। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सफाईमित्रों एवं स्वच्छाग्रहियों को सम्मानित किया जा रहा है।
01 अक्टूबर को सामूहिक श्रमदान
स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 के अंतर्गत 01 अक्टूबर 2026 को प्रातः 08:00 बजे से “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वच्छाग्रहियों, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं ग्रामीण समुदाय की व्यापक सहभागिता से सामूहिक श्रमदान, स्वच्छता लक्षित इकाइयों का रूपांतरण तथा प्लॉगिंग अभियान जैसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
जिला पंचायत दुर्ग द्वारा जिले के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान की गतिविधियों में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता को नियमित व्यवहार एवं सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने हेतु नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की जाती है।

Exit mobile version