Site icon

मानसिक प्रताड़ना देने वाला पति सास और बुआ सास गिरफ्तार

logo Deep Jagriti

खैरागढ़ पुलिस ने विवाहिता को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने वाले पति, सास और बुआ सास को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ में दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कर समझाइश दी गई। इसके बाद भी महिला को प्रताड़ित करना बंद किया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि ग्राम लिमतरा में रहने वाली पीड़िता सतरूपा वर्मा ने अपने पति राकेश वर्मा (26 वर्ष), सास उर्मिला बाई (47 वर्ष) और बुआ सास रानी वर्मा (40 वर्ष) पर शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। दोनों पक्षों की काउंसिलिंग भी महिला प्रकोष्ठ में कराई गई। इसके बाद भी आरोपियों की हरकत जारी रही। जिसे देखते हुए पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। खैरागढ़ पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version