Site icon

खमतराई में गाय पर टंगिया से वार करने वाला आरोपी पकड़ा गया

logo Deep Jagriti

खैरागढ़ के खमतराई में गाय पर टंगिया से वार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने क्रूरता दिखाते हुए गाय पर टंगिया से वार किया था, जिसके चलते गाय का पैर कट गया। मामले की शिकायत गांव के ही युवक ने पुलिस से की थी। 19 अगस्त की खमतराई निवासी 32 वर्षीय राकेश वर्मा ने घर के सामने खड़ी गाय पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें गाय का एक पैर ही कट गया। मामले की शिकायत के बाद आरोपी राकेश के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था, सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version