बिलासपुर: कोटा के पर्यटन स्थल कोरी डैम में 23 सितंबर को हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में कोटा पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मारपीट कर बैग और मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने ACCU की मदद से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कोटा नाका चौक के पास लूटा गया मोबाइल बेचने के लिए घूम रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया Poco मोबाइल बरामद किया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 10 CC 7858 को भी जब्त किया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
CG : कोरी डैम में लूट का खुलासा, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार …

CG : कोरी डैम में लूट का खुलासा, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार …
