Site icon

CG : पढ़ाई के बीच ऐसा क्या हुआ? लाइब्रेरियों में मच गया बवाल …

CG : पढ़ाई के बीच ऐसा क्या हुआ? लाइब्रेरियों में मच गया बवाल …

CG : पढ़ाई के बीच ऐसा क्या हुआ? लाइब्रेरियों में मच गया बवाल …

बिलासपुर: शहर के गांधी चौक स्थित 3ए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लाइब्रेरी में हंगामे का मामला सामने आया है। IBT इंस्टीट्यूट के संचालक राहुल पर अलग-अलग लाइब्रेरियों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों से गाली-गलौज, अभद्रता, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। घटना से संबंधित CCTV फुटेज भी सामने आने की बात कही जा रही है। मामले को लेकर लाइब्रेरी संचालकों, कर्मचारियों और छात्रों ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दी है।

शिकायत के मुताबिक, 30 सितंबर की शाम राहुल शुभ लाइब्रेरी पहुंचा था, यहां एक छात्र के साथ कथित तौर पर अभद्रता करने और उसका कॉलर फाड़ने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इसके बाद पूजा लाइब्रेरी और ज्ञान लाइब्रेरी में भी गाली-गलौज और धमकी देने की घटनाएं हुईं। शिकायत में छात्रों को कथित तौर पर कट्टा-पिस्तौल लेकर आने की धमकी दिए जाने का भी उल्लेख किया गया है। घटना की सूचना पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी के वहां से चले जाने की बात सामने आई। इसके बाद लाइब्रेरी संचालकों, कर्मचारियों और छात्रों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी। शिकायतकर्ताओं ने घटना से जुड़े CCTV फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच करने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Exit mobile version