Site icon

CG : महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलेक्टर लंगेह ने किया नमन …

CG: Another murder incident in Mandir

महासमुंद । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के चित्र एवं प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश एवं समाज की सेवा में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

Exit mobile version