स्टेट स्कूल मैदान में चल रही जिला स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। राजनांदगांव फ्रैंक ब्रदर्स और एनएफसी डोंगरगढ़ ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
सेमीफाइनल के नतीजे (पेनल्टी शूटआउट):
पहला सेमीफाइनल: एनएफसी डोंगरगढ़ ने राजनांदगांव जूनियर बॉयज को 3-1 से हराया।
दूसरा सेमीफाइनल: राजनांदगांव फ्रैंक ब्रदर्स ने डोंगरगांव को 5-3 से पराजित किया।
दोनों ही मुकाबलों में निर्धारित समय तक मैच बराबरी पर रहने के कारण पेनल्टी शूटआउट से फैसला हुआ।
आज दोपहर 3 बजे खेला जाएगा फाइनल: प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला कल दोपहर 3 बजे फ्रैंक ब्रदर्स राजनांदगांव और एनएफसी डोंगरगढ़ के बीच खेला जाएगा। आयोजकों के अनुसार, विजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी और उपविजेता को 10 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। यह प्रतियोगिता राजनांदगांव जिला फुटबॉल संघ की सीनियर टीम के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है।

