Site icon

राजनांदगांव : प्रभातफेरी के साथ श्रमदान से दिया गया स्वच्छता का संदेश…

final logo copy

अंबागढ़ चौकी , सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर अंबागढ़ चौकी में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने जनसहभागिता के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 6 बजे बस स्टैंड पानी टंकी परिसर से निकाली गई प्रभातफेरी के साथ हुआ। प्रभातफेरी नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए नगर पंचायत कार्यालय में समाप्त हुई। मुख्य मार्ग स्थित गांधी चौक पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने उपस्थितजनों को सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने और नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में पार्षद ईश्वरी ध्रुवे, उषा यादव, कुंजलता हरमुख, दिलीप कुंभकार, उपयंत्री योगेश्वर ठाकुर, सफाई मित्र, स्वच्छता दीदी व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों व निकाय अमले ने मुख्य मार्गों पर एक घंटे का विशेष श्रमदान कर सफाई की। अध्यक्ष मानिकपुरी ने कहा कि संसाधनों और सफाई कर्मचारियों से अधिक महत्वपूर्ण नागरिकों के व्यवहार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है, तभी नगर पूरी तरह स्वच्छ और सुंदर बन सकेगा।

एक पेड़ मां के नाम, लघु वाटिका में पौधारोपण: पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 1 और 4 स्थित लघु वाटिका में पौधारोपण किया गया। अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी और पार्षदों ने आंवला, जामुन, आम, नीम और औषधीय पौधे रोपे तथा उनके बड़े होने तक सुरक्षा की जिम्मेदारी ली।

Exit mobile version