रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सिंगापुर दौरे का आज दूसरा दिन है. सिंगापुर में SING Forum 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें CM साय अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों और विकास की संभावनाओं को सामने रखेंगे.
इस दौरान वे निवेशकों को प्रदेश की नई उद्योग नीति की जानकारी देंगे. वहीं, CEO राउंडटेबल में सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ निवेश और औद्योगिक संभावनाओं पर चर्चा करेंगे.

