Site icon

राजनांदगांव : 9 इलाकों में आज शाम नलों में पानी नहीं आएगा…

राजनांदगांव : 9 इलाकों में आज शाम नलों में पानी नहीं आएगा…

राजनांदगांव : 9 इलाकों में आज शाम नलों में पानी नहीं आएगा…

राजनांदगांव| शहर में पानी टंकियों की सफाई के अभियान के तहत सोमवार को चिखली दीनदयाल नगर की 11 लाख लीटर क्षमता वाली टंकी की सफाई होगी। इसके चलते 5 अक्टूबर की शाम इस टंकी से जुड़े क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। निगम के अनुसार 6 अक्टूबर की सुबह से पानी की सप्लाई सामान्य हो जाएगी।

टंकी की सफाई के दौरान पानी का भंडारण नहीं हो पाएगा, इसलिए शाम की सप्लाई प्रभावित होगी। इसके दायरे में शांतिनगर, चिखली, बिहारी चाल, पुराना ढाबा, रमन बाजार, दीनदयाल नगर, गठुला नाला, चिखली झुग्गी-झोपड़ी और अंबेडकर चौक शांतिनगर क्षेत्र शामिल हैं। निगम आयुक्त जीआर मरकाम ने बताया कि टंकियों की हर छह महीने में सफाई कराई जाती है।

Exit mobile version