Site icon

राजनांदगांव : 4250 उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत 3.28 करोड़ से नया उपकेन्द्र बन रहा…

final logo copy

राजनांदगांव , विचारपुर नवागांव में बन रहा नया 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र आसपास के 31 गांवों के करीब 4250 उपभोक्ताओं के लिए बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करेगा। मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से निर्माण किया जा रहा है।

उपकेंद्र के साथ नई 33 केवी और 11 केवी लाइनें विकसित की जा रही है।

बिजली कंपनी के कार्यपालक निदेशक (परियोजना) एम जामुलकर और राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता एचके मेश्राम ने निर्माणाधीन उपकेंद्र का निरीक्षण किया। अफसरों ने निर्माण कार्य की प्रगति, विद्युत उपकरण, अधोसंरचना और प्रस्तावित फीडरों, निर्माण एजेंसी से शेष काम और निर्धारित समय की जानकारी ली गई।

कार्यपालक निदेशक जामुलकर ने अफसरों को निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पालन कर शेष कार्य जल्द पूरा करने निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता मंगल तिर्की, राजनांदगांव वृत्त के अधीक्षण अभियंता शंकेश्वर कंवर, कार्यपालन अभियंता मुकेश कुमार साहू सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

आसपास के क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति की जाएगी उपकेंद्र के समय पर ऊर्जीकृत होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ने के साथ बेहतर वोल्टेज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही बढ़ती विद्युत मांग को स्थानीय स्तर पर पूरा करने में उपयोगी होगी।

3.15 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। 22 किमी नई लाइन बिछाई जा रही है, करीब 19 किमी 33 केवी लाइन का निर्माण, करीब 3 किमी 11 केवी लाइन विकसित होगी उपकेंद्र से प्रस्तावित फीडरों के जरिए क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति की जाएगी।

Exit mobile version