Site icon

राजनांदगांव : नगर निगम की सामान्य सभा 8 को होगी, 8 विषयों पर होगी चर्चा…

final logo copy

नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक 8 अक्टूबर को होगी। बैठक सुबह 11.30 बजे सभागृह में रखी गई है। निगम अध्यक्ष पारस वर्मा ने बताया कि बैठक में शहर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े 8 प्रमुख विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।

बैठक के लिए तय 8 विषयों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जाति प्रमाण पत्र के प्रकरण, नया बस स्टैंड का नामकरण डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर करने व प्रतिमा स्थापना, हाउसिंग बोर्ड गार्डन का नाम स्व. राजेंद्र व्यास पार्क करने, कन्हारपुरी बाइपास का नाम दाऊ मंदराजी मार्ग करने, कंचन बाग स​नसिटी चौक का नाम नवकार चौक करने व टाउनहॉल परिसर व कस्तूरबा महिला मंडल रोड की दुकानें तोड़कर 55 नई दुकानों के निर्माण सहित अन्य विषय शामिल हैं। इसके अलावा कुछ निर्माण कार्यों के टेंडर को लेकर भी विषय सामान्य सभा में रखे जाएंगे। रणनीति बनाई जा रही है।

सामान्य सभा हंगामेदार रहने के आसार है। विपक्ष ने वार्डों में गंदे पानी की सप्लाई और ठप पड़ रही सफाई व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी की है। फिल्टर प्लांट में संचालन में आ रही दिक्कतों को लेकर भी विपक्ष हंगामा कर सकता है।

Exit mobile version