Site icon

CG : शौच के लिए निकले बुजुर्ग पर हाथियों का हमला, पसली टूटी …

CG : शौच के लिए निकले बुजुर्ग पर हाथियों का हमला, पसली टूटी …

CG : शौच के लिए निकले बुजुर्ग पर हाथियों का हमला, पसली टूटी …

अंबिकापुर: उदयपुर क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी के बीच एक बार फिर इंसानी जान पर खतरा मंडराता नजर आया। महेशपुर के मुंगरी तालाब के पास मंगलवार सुबह करीब 7 बजे हाथियों ने शौच के लिए निकले 65 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, मोहन कुजूर सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान मुंगरी तालाब के पास उनका सामना हाथियों से हो गया। इससे पहले कि वह संभल पाते, हाथियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनकी पसली टूट गई और शरीर में गंभीर चोटें आईं।

हमले के बाद घायल मोहन कुजूर किसी तरह खुद चलकर घर के नजदीक पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें वाहन से सीएचसी उदयपुर ले जाया गया। अस्पताल में उनका उपचार जारी है। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में करीब 26 हाथियों का दल मौजूद है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है और लोगों को हाथियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

Exit mobile version