Site icon

CG : रात की ड्यूटी बनी आखिरी ड्यूटी, आरक्षक ने कंट्रोल रूम में दी जान …

CG : रात की ड्यूटी बनी आखिरी ड्यूटी, आरक्षक ने कंट्रोल रूम में दी जान …

CG : रात की ड्यूटी बनी आखिरी ड्यूटी, आरक्षक ने कंट्रोल रूम में दी जान …

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में डॉयल 112 के आरक्षक के आत्महत्या का मामला सामने आया है. कंट्रोल रूम में उसकी फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश बरामद हुई है. मृतक की पहचान ओमप्रकाश सोनवानी के रूप में हुई है, जो डॉयल 112 में आरक्षक के पद पर पदस्थ था. पूरा मामला रुद्री थाना इलाके का है. जानकारी के मुताबिक, कुरूद का निवासी ओमप्रकाश सोनवानी की ड्यूटी बीती रात डायल 112 के कंट्रोल रूम में तैनात था . नाइट ड्यूटी के दौरान उसने कंट्रोल रूम में ही फांसी लगा ली. घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.

फिलहाल आरक्षक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना से पहले आरक्षक की किसी से बातचीत हुई थी या नहीं और क्या किसी तरह का तनाव या अन्य वजह सामने आई थी. पुलिस घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटा रही है. साथ ही मृतक के परिजनों और सहकर्मियों से भी जानकारी ली जा रही है. जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी. फिलहाल पुलिस की ओर से आत्महत्या के कारण को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. मृत आरक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी. घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है.

Exit mobile version