Site icon

राजनांदगांव : आईपीएल पोटाश की 60 बोरी जब्त, नमूना अमानक…

राजनांदगांव : आईपीएल पोटाश की 60 बोरी जब्त, नमूना अमानक...

राजनांदगांव : आईपीएल पोटाश की 60 बोरी जब्त, नमूना अमानक...

राजनांदगांव। जिले में उर्वरकों के अवैध परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर नियंत्रण के लिए कृषि एवं राजस्व विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में 17 सितंबर को कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने डोंगरगांव क्षेत्र में आईपीएल पोटाश की 60 बोरियां जब्त की हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेंद्र मिश्रा, निवासी ग्राम बमनी चारभाटा, विकासखंड डोंगरगांव द्वारा उक्त खाद को जिले में लाकर विभिन्न स्थानों पर पहुंचाए जाने की सूचना विभाग को प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर संबंधित खाद के परिवहन को लेकर मौके पर सत्यापन किया गया।

दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए

मौके पर संबंधित व्यक्ति से खाद के संबंध में वैध दस्तावेज, बिल एवं चालान प्रस्तुत करने को कहा गया। लेकिन संबंधित व्यक्ति द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने 60 बोरी आईपीएल पोटाश को नियमानुसार जब्त किया।

कवर्धा से प्राप्त करने की बात सामने आई

प्रारंभिक पूछताछ में संबंधित व्यक्ति द्वारा उक्त आईपीएल पोटाश कवर्धा से प्राप्त करने की बात सामने आई। इसके बाद डोंगरगांव क्षेत्र की विभागीय टीम ने संबंधित व्यक्ति द्वारा बताए गए स्थान और खाद के परिवहन से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया।

परीक्षण में 60 के स्थान पर 3 प्रतिशत पोटाश

प्रयोगशाला से प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार, संबंधित उर्वरक के नमूने में निर्धारित 60 प्रतिशत पोटाश के स्थान पर मात्र 3 प्रतिशत पोटाश पाया गया। पोटाश की मात्रा निर्धारित मानक से काफी कम होने के कारण प्रयोगशाला परीक्षण रिपोर्ट में उक्त नमूने को अमानक घोषित किया गया है।

पुलिस को दी गई सूचना

प्रकरण से संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस थाने को सूचना दी गई है। मामले में प्रयोगशाला परीक्षण रिपोर्ट एवं अन्य उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version