Site icon

राजनांदगांव : अस्पताल 2 किमी दूर, छात्रावास में लगा स्वास्थ्य शिविर; डॉक्टरों ने की बच्चों की जांच…

राजनांदगांव : अस्पताल 2 किमी दूर, छात्रावास में लगा स्वास्थ्य शिविर; डॉक्टरों ने की बच्चों की जांच...

राजनांदगांव : अस्पताल 2 किमी दूर, छात्रावास में लगा स्वास्थ्य शिविर; डॉक्टरों ने की बच्चों की जांच...

अंबागढ़ चौकी , ग्राम गोटाटोला में छात्रावास के बच्चों को स्वास्थ्य जांच के लिए करीब 2 किलोमीटर दूर अस्पताल तक बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के भेजे जाने का मामला सामने आया है। बच्चों की परेशानी से रूबरू होने के बाद मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को अगले ही दिन स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए।

विधायक मंडावी बीते दिनों ग्राम गोटाटोला में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी मुलाकात छात्रावासी बच्चों से हुई। करीब 20 बच्चे मौसमी बुखार से पीड़ित थे और अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद छात्रावास लौट रहे थे। बच्चों ने विधायक को देखते ही उनसे मुलाकात की और अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ-साथ अस्पताल तक आने-जाने में होने वाली परेशानी से अवगत कराया। विधायक ने बच्चों की बातें सुनी और तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा कर गोटाटोला में ही स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए।

दूसरे ही दिन मोहला के चिकित्सकीय स्टाफ ने शिविर लगाकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। ग्राम गोटाटोला में प्री-मेट्रिक एवं पोस्ट-मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास है। पोस्ट-मेट्रिक गर्ल्स हॉस्टल में 58, प्री-मेट्रिक गर्ल्स हॉस्टल में 47 तथा बॉयज हॉस्टल में 17 बच्चे अध्ययनरत हैं। गोटाटोला के इन छात्रावासों में कुल 122 बच्चे रहकर अध्ययन कर रहे हैं।

Exit mobile version