▪️ नेवई पुलिस ने मुखबिर सूचना पर नेवई डैम क्षेत्र में घेराबंदी कर नशीली टेबलेट बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
▪️ आरोपी के कब्जे से ALPRAZOLAM की कुल 274 नशीली टेबलेट बरामद कर विधिवत जप्त की गई।
▪️ नशीली टेबलेट बिक्री से प्राप्त ₹1,09,070 नगद, एक आईफोन मोबाइल एवं स्टील का धारदार हथियार भी जप्त किया गया।
▪️ जप्त नशीली टेबलेट, नगदी, मोबाइल एवं धारदार हथियार की कुल कीमत ₹2,59,170 आंकी गई है।
▪️ आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 669/2026 में धारा 22(ख), 27(क) NDPS Act एवं धारा 25 Arms Act के तहत कार्रवाई की गई।
मुख्य बिंदु
(मनीष त्रिपाठी पत्रकार)थाना नेवई पुलिस द्वारा नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर नशीली टेबलेट एवं बिक्री रकम सहित अन्य सामग्री जप्त की गई तथा आरोपी को न्यायालय में पेश कर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 08.10.2026 को थाना नेवई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि स्टेशन मरोदा एचएससीएल कॉलोनी, शिवपारा निवासी सूजल सिंह नेवई डैम के पास नशीली टेबलेट बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु स्वतंत्र गवाह धनंजय कुमार एवं मोहन देवार को साथ लेकर पुलिस टीम ने नेवई डैम, इमली झाड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई किए जाने पर आरोपी के कब्जे से ALPRAZOLAM TABLETS I.P. 0.5 mg की कुल 274 नग टेबलेट, नशीली टेबलेट बिक्री की रकम ₹1,09,070, एक आईफोन मोबाइल एवं एक स्टील का धारदार हथियार बरामद हुआ। बरामद सामग्री को समक्ष गवाह विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 08.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय दुर्ग में पेश करने के उपरांत केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध किया गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी द्वारा नशीली टेबलेट अपने कब्जे में रखकर नेवई डैम क्षेत्र में ग्राहकों को बिक्री किए जाने की गतिविधि की जा रही थी। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को नशीली टेबलेट एवं बिक्री रकम सहित पकड़ा।
घटना स्थल
नेवई डैम, इमली झाड़ के पास, थाना नेवई क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
- सूजल सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी शिवपारा, एचएससीएल कॉलोनी, शीतला तालाब के पास, थाना नेवई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
जप्त सामग्री
- ALPRAZOLAM की 274 नग नशीली टेबलेट।
- नशीली टेबलेट बिक्री की नगद रकम ₹1,09,070।
- एक आईफोन मोबाइल।
- एक स्टील का धारदार हथियार।
- कुल जप्त सामग्री की कीमत ₹2,59,170।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में थाना नेवई के निरीक्षक अनिल कुमार साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक लोकेश कुमार साहू, प्रधान आरक्षक नंदलाल सिंह, आरक्षक नारायण ठाकुर, आरक्षक रवि बिसाई, आरक्षक प्यारे लाल साहू एवं आरक्षक विजय कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार अथवा बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। युवाओं को नशे से दूर रखने में पुलिस के साथ सहयोग करें। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

