Site icon

हमने पाँच महीनों में 5 मुख्यमंत्री बदले, कांग्रेस को एक मुख्यमंत्री बदले में एक साल लग रहा है

raman singh ex cm

0 पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा
0 छत्तीसगढ़ अपराध में नम्बर वन

राजनांदगांव। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह आज एक दिवसीय दौरे पर राजनांदगांव पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपराध की श्रेणी में नम्बर वन हो गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि आज भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मना रही है इसी के तहत आज युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्ट कार्ड के माध्यम से बधाई दी जाएगी प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि गरीबों को मुफ्त राशन योजना का लाभ दिलाया गया है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।

हमने 5 महीने में 5 मुख्यमंत्री बदले, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नही बदल पा रही मुख्यमंत्री

उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि भाजपा द्वारा 5 महीनों में पांच मुख्यमंत्री बदल दिए गए हैं कांग्रेश छत्तीसगढ़ में एक मुख्यमंत्री भी नहीं बदल पा रही है रात में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री होंगे तो सुबह यह सुनाई आता है कि टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री होंगे इन सबके बीच छत्तीसगढ़ में अराजकता की स्थिति निर्मित हो गई है छत्तीसगढ़ की जनता को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री कौन है।

अपराध में छत्तीसगढ़ नम्बर वन

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब रात बढ़ता जा रहा है जुआ सट्टा शराब घर घर पहुंचा कर दी जा रही है जिससे अपराध का गढ़ छत्तीसगढ़ बनता जा रहा है अधिकारियों की पोस्टिंग पैसा लेकर की जा रही है जिससे अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है।

Exit mobile version