Site icon

राजनांदगांव : कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव : कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

राजनांदगांव : कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार...

डोंगरगढ़। दस्तावेज देने के बहाने महिला को बुलाकर कार में ले जाने, पेय पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म करने तथा आपत्तिजनक फोटो के जरिए ब्लैकमेल कर रकम वसूलने के मामले में डोंगरगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 दिसंबर 2025 को खैरागढ़ निवासी आदित्य अग्रवाल ने दस्तावेज देने के बहाने उसे कार्यालय के बाहर बुलाया और कार में बैठाकर ले गया। रास्ते में आरोपी ने उसे रिलैक्स पिलाई। इसके बाद चक्कर आने पर आरोपी उसे डोंगरगढ़ मंदिर के आसपास स्थित एक मकान में ले गया, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान आरोपी ने पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो खींचकर उसे पति को भेजने और वायरल करने की धमकी दी।

इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर ब्लैकमेल करते हुए पहले 5 हजार रुपये मांगे और बाद में 9 हजार रुपये नकद तथा करीब 1 लाख रुपये ऑनलाइन लिए। लगातार दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी से परेशान होकर पीड़िता ने थाना डोंगरगढ़ में शिकायत दर्ज कराई।

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 507/2026, धारा 64, 308 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान आरोपी आदित्य अग्रवाल, निवासी कुन्हारापारा, वार्ड-9, इतवारी बाजार, खैरागढ़, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version