Site icon

CG : पालतू कुत्ते की टांगी से हत्या, बोरी में भरकर चौराहे पर फेंका …

CG : पालतू कुत्ते की टांगी से हत्या, बोरी में भरकर चौराहे पर फेंका …

CG : पालतू कुत्ते की टांगी से हत्या, बोरी में भरकर चौराहे पर फेंका …

रायगढ़: रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के गुडूबहाल गांव में पालतू कुत्ते को टांगी से मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही परमानंद लकड़ा ने कुत्ते पर टांगी से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को बोरी में भरकर गांव के चौराहे के पास छोड़ दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर कुत्ते के मालिक ने लैलूंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, गुडूबहाल निवासी रिझन लकड़ा (60) जनपद पंचायत लैलूंगा में सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं वृक्षारोपण अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने अपने घर में एक देशी कुत्ता पाल रखा था।

बताया गया कि मंगलवार शाम कुत्ता घर से बाहर निकला था, लेकिन अगले दिन तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद रिझन लकड़ा अपनी ड्यूटी के लिए लैलूंगा चले गए। रिझन लकड़ा के मुताबिक, बाद में परिजनों ने मोबाइल पर उन्हें बताया कि परमानंद लकड़ा ने उनके पालतू कुत्ते पर टांगी से वार किया था। आरोप है कि हमले में कुत्ते की मौत हो गई। ग्रामीण रेखा बाई और सुनीता ने घटना देखने की बात बताई।

जानकारी मिलते ही रिझन लकड़ा कार्यालय से गांव लौटे। वहां उनका पालतू कुत्ता बोरी में भरा हुआ बस्ती के चौराहे के पास मिला। इसके बाद उन्होंने लैलूंगा थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। लैलूंगा थाना पुलिस ने आरोपी परमानंद लकड़ा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि पालतू कुत्ते को मारने की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी कुत्ते से परेशान रहता था। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version